Shivpuri:फोरलेन हाईवे पर बाइक सवार साले बहनोई को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, साले की मौत बहनोई गंभीर घायल

शिवपुरी। जिले में बदरवास थानांतर्गत फोरलेन हाईवे पर बेटे की ससुराल से लौट रहे पूर्व जनपद सदस्य की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिजरौनी निवासी पूर्व जनपद सदस्य कप्तान सिंह यादव उम्र 62 साल अपने बहनोई गुलाब सिंह यादव निवासी अशोकनगर के साथ बाइक पर सवार होकर बेटे की ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरौल गया था। शाम के करीब छह बजे जब वह वापिस अपने गांव लौट रहा था तभी पीछे से किसी अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे कप्तान सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई गुलाब सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। गुलाब सिंह को उपचार के लिए शिवपुरी रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page