दिनारा कस्बे में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक में 3 लोगों ने मारी गोली,घायल अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में बीती रात गोली काण्ड का मामला सामने आया है।दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे एक युवक में 3 लोगों ने गोली मार दी। बताया जा रहा कि आरोपियों ने 2 बार बंदूक से फायर किया लेकिन युवक की किस्मत अच्छी थी कि दोनों ही बार बंदूक से किए गए फायर के छर्रे युवक के पैरों में लगे। युवक को घायल अवस्था में पहले दिनारा उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बाघेदारी थाना जिगना के रहने वाले तारा सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव ने बताया कि वह गुरुवार की रात दिनारा कस्बे में ट्रांसफार्मर के पीछे अपने दोस्त रविंदर बबलू और मोहित के साथ पार्टी कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश के कारण विशाल मुन्ना और ब्रह्मा यादव ने उस पर बंदूक से फायर कर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page