शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के साथ 15 लाख की धोखाधड़ी पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश 5 व्यापारियों पर केस दर्ज

शिवपुरी से बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन की तेन्दू पत्ता फर्म के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश की तेन्दू पत्ता खरीदने वाली दो फर्मों ने विधायक की फर्म से 15 लाख 45 हजार रूपए की धोखाधड़ी किया है। विधायक के मुनीम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम कैदार शर्मा के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले सुकीर्ती और शानू कपाडिया ने 12 लाख 83 हजार 250 रूपए के 350 तेन्दू पत्ता बैग खरीदे थे। इसके अतिरिक्त 2 लाख 50 हजार रूपए नगद उधार लिए थे। बाद में दोनों ने फर्म को 7 लाख 16 हजार 745 रूपए वापस कर दिए थे। लेकिन बाकी 8 लाख 16 हजार 765 रूपए फर्म को वापस नहीं लौटाया।

इसी प्रकार आजादनगर सदर प्रतापगढ़ की वानिया ट्रेडर्स की फर्म के नाम से सलीम खान, कलीम खान और तनवीर ने 19 लाख 78 हजार 897 रूपए के तेन्दू पत्ता के 380 बैग खरीदे थे। बाद में तीनों ने 12 लाख 50 हजार रूपए फर्म के खाते मे जमा कर दिए। लेकिन 7 लाख 28 हजार 897 रूपए नहीं लोटाए।तेन्दू पत्ता खरीदने वाले पांचों व्यापारियों ने कुल 15 लाख 45
हजार रूपए नहीं लौटाए। बता दें कि विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम कैदार शर्मा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक एफआईआर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रहने वाले सुकीर्ती और शानू कपाडिया के खिलाफ दर्ज की है। वहीं, दूसरी एफआईआर सलीम खान, कलीम खान और तनवीर के नाम दर्ज की हैं।

Share this:

Leave a Reply

You cannot copy content of this page