खबर शिवपुरी जिला अस्पताल से आ रही है। जहां एक पत्नी इलाजरत पति को अस्पताल में छोड़कर गायब हो गई। अब परेशान पति पत्नी को खोजने के लिए अस्पताल परिसर में यहां वहां भटक रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के खोदा गांव के रहने वाले नबाव बाल्मिकी ने सुभाषपुरा इंदरगढ़ इलाके की रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी।सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।नबाव बाल्मिकी और युवती पति पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। तभी बीते 2 रोज पहले भाई की ससुराल अशोकनगर जाते समय
नबाव बाल्मिकी का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां उसकी पत्नी उसकी तीमारदारी कर रही थी। तभी दामाद के एक्सीडेंट की खबर सुनकर आज नबाव बाल्मिकी के ससुराल वाले उसकी सास 3 साले और 2 सलियां उसे देखने जिला अस्पताल आए। उसके बाद से उसकी पत्नी गायब हो गई।वह पत्नी को फोन लगा रहा है। लेकिन पत्नी का फोन उठ नहीं रहा है।नबाव बाल्मिकी ने ससुराल वालों पर पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताया है।